फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर खाई की ओर लटक गई कार

Mon, 13 Jul 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नकरोड़–बघेईगढ़–चांजू मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई की ओर लटकी कार, सुरक्षित बचे सभी सवारचौरसिय
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर चौरसियों के पास सोमवार को एक कार हवा में लटक गई। गनीमत रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन को सुरक्षित निकालने में मदद की। हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों में राज कुमार, अजय कुमार, शक्ति प्रसाद और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर क्रैश बैरियर नहीं हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द दुर्घटना संभावित क्षेत्र में क्रैश बैरियर लगाए जाएं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि ब्लैक स्पॉट्स के समीप सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें