देर रात को हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के कुंडी हेलीपैड के समीप शुक्रवार देर रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
गौरतलब है कि कार में सवार लोग चंबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुंडी हेलीपैड के पास वाहन चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हट गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राकेश कुमार निवासी चंबा, अनुपम शर्मा और पवन कुमार घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज चंबा में तीनों घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे के संबंध में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। संवाद