सलूणी (चंबा)। सलूणी-तेलका मार्ग पर धनून कैमली के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 40 मीटर नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि कार दुर्घटना में दो सवारों को हल्की चोटें आई हैं।
इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे को लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। चालक समेत एक अन्य सवार ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। बताया कि जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही व्यक्ति ने यह कार खरीदी है। हादसे को लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद