सुल्तानपुर-खज्जियार मार्ग पर ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर पलटी डिजायर कार। स्त्
ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकराई कार, बड़ा हादसा टला
खज्जियार (चंबा)। सुल्तानपुर-खज्जियार मार्ग पर गजनूई और सांउ के बीच में एक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने समय रहते पहाड़ी से कार टकरा दी। इससे गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
गाड़ी में चालक, पुलिस अधिकारी महिला उनकी माता और दो बच्चे थे। गनीमत रही कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नहीं उतरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में किसी को भी अधिक चोटें नहीं आईं हैं। बताया जा रहा कि पुलिस अधिकारी बतौर एसएचओ ज्वाइन करने के लिए जिला मुख्यालय चंबा के लिए आ रही थी। संवाद