पुखरी (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी पुल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे। इनमें दो पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं।
शुक्रवार सुबह के समय हुए इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर पेड़ से टकराते हुए मुख्य सड़क पर आ गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सवारों को निकाल कर सड़क किनारे बिठाया। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं। संवाद