फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठियार-देवीदेहरा संपर्क मार्ग पर गिरी मारूति कार, एक की मौत-एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला(चंबा)। रठियार-देवीदेहरा संपर्क मार्ग पर एक कार रठियार नाले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अंकेश पुत्र अमर सिंह गांव रठियार के रूप में हुई।
विज्ञापन

घायलावस्था में दोनों को ग्रामीणों ने उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अंकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे रठियार-देवीकोठी मार्ग पर कार 150 फीट गहरे रठियार नाले में गिर गई। कार में 25 वर्षीय अंकेश पुत्र अमर सिंह और संजीव कुमार पुत्र देशराज निवासी बख्तपुर सवार थे। कार को गिरता देख आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचें। इसके साथ ही दुर्घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां चिकित्सक टीम ने अनिकेश को मृत करार दे दिया। जबकि, घायल संजीव कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक चंबा अरूल कुमार ने रठियार-देवीकोठी संपर्क मार्ग पर एक मारूति कार दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक के मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें