फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नामांकन के बहाने प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
चंबा एसडीएम कार्यालय में जिला परिषद के लिए नामांकन दा​खिल करते करियां वार्ड़ के राज सिंह ठाकुर।
विज्ञापन
चंबा। जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन भरने के बहाने उम्मीदवारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिया। भारी मात्रा में अपने समर्थकों को साथ लेकर उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय परिसर में नामांकन भरने के लिए पहुंचे। पूर्वाह्न 11:30 बजे करियां जिला परिषद वार्ड से राज सिंह ठाकुर ने नामांकन भरा। उनके साथ काफी समर्थक मौजूद रहे। नामांकन भरने के लिए समर्थकों ने उनकी जीत को लेकर नारे भी लगाए। इसी तरह सरोल जिला परिषद वार्ड से विजय कुमार, लियाकत खान, सीएल ठाकुर ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ भी काफी समर्थक मौजूद रहे। करियां जिला परिषद से नामांकन भरने वाले उम्मीदवार राज सिंह को भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। वह इससे पहले बीडीसी अध्यक्ष और जिप उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने चंबा सदर से विधायक बनने के लिए आजाद उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ा था। सरोल वार्ड में भाजपा ने किसी को भी अपना समर्थित प्रत्याशी नहीं बनाया है। हालांकि, भाजपा जिला सचिव सीएल ठाकुर और भाजयुमो अध्यक्ष साहिल बेदी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं, चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भी संगठन जुट गया है। यह भी चेतावनी दी जा रही है कि यदि पार्टी के खिलाफ जाकर किसी ने चुनाव लड़ा तो उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें