फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर सिर्फ बीमारी नहीं, समाज पर बड़ा बोझ : डॉ. जालम

Wed, 04 Feb 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कैंसर सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि परिवार और समाज पर पड़ने वाला एक बड़ा बोझ है। आज के दौर में कैंसर मानवीय स्वास्थ्य के लिए एक चुनौती बन चुका है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस भयंकर बीमारी को रोका भी जा सकता है। इतना ही नहीं समय पर पता चल जाने पर इससे मुक्ति भी पाई जा सकती है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़ में आयोजित विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाए। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं तो कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसमें तंबाकू और अल्कोहल का सेवन, अस्वास्थ्य आहार, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा को कम करना शामिल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करन हितेषी ने प्रशिक्षु डाक्टरों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर सहित अन्य गैर संचारी रोगों से बचाव के लिए समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाना जरूरी है। कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए 30 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवा लेनी चाहिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोहेल और दीपक जोशी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें