फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत और इसके साथ लगती पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि पूरी होने के साथ ही अब चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। गांव-गांव बैठकों, घर-घर संपर्क और नुक्कड़ सभाओं का दौर शुरू हो चुका है, वहीं सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक भी इस बार चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन


हालांकि, बनीखेत को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है लेकिन, अभी तक राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर पंचायत के चुनाव घोषित नहीं किए गए हैं। इसके बावजूद बनीखेत के लोग आसपास की पंचायतों के चुनाव में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कई पंचायतों में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कुछ पंचायतों में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार भी बन गए हैं। स्थानीय स्तर पर जातीय, सामाजिक और पारिवारिक समीकरण भी चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में प्रचार का तरीका भी बदला हुआ नजर आ रहा है। पारंपरिक प्रचार के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर, वीडियो, स्लोगन और प्रचार सामग्री तेजी से साझा की जा रही है। कई उम्मीदवार एआई आधारित डिजाइन और वीडियो सामग्री का उपयोग कर मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं की भागीदारी भी चुनावी माहौल को नया रंग दे रही है। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम रील्स के जरिये चुनावी प्रचार लगातार बढ़ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शाम ढलते ही चुनावी बैठकों का दौर शुरू हो जाता है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गांवों में जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और रोजगार जैसे मुद्दे इस बार प्रमुख चुनावी विषय बने हुए हैं। उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जैसे ही नवगठित नगर पंचायतों के चुनावों की घोषणा की जाएगी, उसी के अनुसार बनीखेत नगर पंचायत में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें