फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गई कारोबारी की गाड़ी

Sun, 28 Jul 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-जोत मार्ग पर सड़क पर पल्टी पिकअप।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले में कारोबार करने के लिए जा रहे सहारनपुर के कारोबारी की सामान से लदी पिकअप मंगला के पास भनेरा में सड़क पर पलट गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने साथ तीन जिंदगियों को बचाया।
विज्ञापन

सहारनपुर से कारोबारी मिंजर में कारोबार करने के लिए सामान लेकर आ रहा था। चंबा-जोत मार्ग पर भनेरा के पास अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। इससे चालक घबराया नहीं। उसने खुली सड़क को देखकर एक टायर पहाड़ी पर चढ़ा दिया। इससे गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। इससे गाड़ी को तो क्षति पहुंची, लेकिन इसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। हादसा रविवार दोपहर 12:30 बजे हुआ। सड़क पर गाड़ी पलटते ही आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला। सभी लोग सुरक्षित थे। किसी को भी चोट नहीं लगी थी। इसके बाद क्रेन मंगवाकर पलटी हुई गाड़ी को सड़क पर सीधा कर वहां से हटाया गया। इस तरह एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें