फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुबह मंदा रहा कारोबार, धूप खिलते ही जुटी लोगों की भीड़

Sun, 11 Aug 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा दोपहर बाद धूप ​खिलने पर मिंजर मेले में खरीदारी करने के लिए उमड़ी लोगो की भीड़।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले को लेकर ऐतिहासिक चंबा चौगान में सजी अस्थायी मार्केट में बारिश के दौरान हुआ कीचड़ भी लोगों के कदम नहीं रोक पाया। हालांकि, बारिश के दौरान चौगान में इक्का-दुक्का लोग ही खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी पूरी तरह बंद हो गई थीं। बारिश के चलते डोम के बाहर कीचड़ हो गया था। कारोबारी पानी को डोम से बाहर करने में लगे थे, मगर जैसे ही दोपहर बाद धूप खिली तो चौगान में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले को लेकर अब 13 अगस्त तक कारोबारियों को कारोबार करने अनुमति मिली है। ऐसे में 14 अगस्त को चौगान खाली करवाया जाएगा। प्रशासन के लिए एक दिन में चौगान को खाली करवाना खासा चुनौती भरा रहने वाला है। गौरतलब है कि हर वर्ष 15 अगस्त से करीब चार दिन पहले चौगान से व्यापारिक गतिविधियाें पर रोक लगा दी जाती थी। प्रशासन की ओर से टीमें बनाकर दुकानदारों को उठाया जाता था। इस बार 13 अगस्त तक कारोबार की अनुमति मिली है। 15 अगस्त को ऐतिहासिक चंबा चौगान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह का आयोजन होगा। ऐसे में एक दिन में चौगान कैसे खाली होगा, यह काफी गंभीर मसला बन गया है। कुल मिलाकर अतिरिक्त मोहलत मिलने से जहां कारोबारी खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ खरीदार भी गदगद हैं। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त तक चौगान में कारोबार जारी रहेगा। कहा कि एक ही दिन में चौगान खाली करवाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें