फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुनाव डयूटी से लौटीं बसें, पटरी पर लौटीं परिवहन सेवाएं

Sun, 02 Jun 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बस अड्डे में अपने रूट पर जाने से पहले खड़ी परिवहन निगम की बसें।संवाद
विज्ञापन
रिंपी ठाकुर
विज्ञापन

चंबा। आखिरकार तीन दिन बाद परिवहन सेवाएं पटरी पर लौट आई हैं। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। चुनाव ड्यूटी में गईं सभी सरकारी बसें लौट आई हैं।
चंबा में परिवहन सेवाएं अब सुचारू हो गई हैं। जिले के सभी रूटों पर रविवार को सरकारी बसें दौड़ती नजर आईं। यात्रियों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। तीन दिन बाद यात्रियों को भीषण गर्मी में पैदल चलने और निजी वाहनों में सफर करने से निजात मिली है। सभी सरकारी बसें अब निर्धारित रूटों पर चलना शुरू हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए जिला चंबा से 30 मई से 1 जून तक लगभग 100 बसें बुकिंग पर रहीं। एक तरफ सरकारी बसें पोलिंग पार्टियों को ले जाने में डटी रहीं तो दूसरी तरफ यात्री तपती गर्मी में बसों का इंतजार करते रहे। घंटों तक इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिलीं तो भीषण गर्मी के बीच यात्री पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इतना ही नहीं, सरकारी बसों के बंद होने से लोग पैदल चलकर मतदान करने के लिए पहुंचे थे। तीन दिन बाद आखिरकार रविवार सुबह से ही परिवहन सेवाएं सुचारू हुई हैं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। अब लोकल सहित लंबे रूटों की बसें चलना शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि चुनाव ड्यूटी से बसें लौट आई हैं। रविवार से सभी निर्धारित रूटों पर सरकारी बसें चलना शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें