फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घूम जंजला बस रूट पर दो दिन से नहीं दौड़ी बस

Mon, 06 Oct 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-घूम-जंजला रूट पर बस सेवा दो दिन से बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे टैक्सियों के जरिये महंगा सफर करने के लिए मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार यह बस हर रोज शाम 5:50 बजे न्यू बस स्टैंड चंबा से रवाना होती है। इससे नौकरीपेशा और कॉलेज विद्यार्थियों समेत आम लोगों को लाभ मिलता है। यही बस 8:30 बजे जंजला से चलती है। यात्री शक्ति प्रसाद, संजय शर्मा, अश्वनी कुमार, लक्की कुमार, विक्की कुमार, टेक चंद, दिनेश कुमार और राकेश कुमार का कहना है कि बस न आने से उन्हें परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रूट पर बस नियमित रूप से भेजी जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। जल्द ही बस सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें