फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोलका के पास खराब हो गई चंबा से खज्जियार जा रही बस

Sat, 18 Jul 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। चंबा से खज्जियार जा रही एचआरटीसी की बस शुक्रवार को कोलका के पास खराब हो गई। इससे बस में सवार करीब 30 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों में जगदीश कुमार, संजय कुमार, राज कुमार, दलीप कुमार और जर्म सिंह ने बताया कि काफी देर तक एचआरटीसी ने न तो मेकेनिक और न ही दूसरी बस नहीं। काफी इंतजार के बाद कई यात्रियों को मजबूरन पैदल आगे बढ़ना पड़ा जबकि कुछ ने अतिरिक्त खर्च कर टैक्सी का सहारा लिया। फिलहाल बस सड़क के किनारे खड़ी है। इससे जाम की भी स्थिति बन रही है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि खराब बसों को लंबे रूट पर भेजने से पहले उनकी तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से समस्या उत्पन्न हुई है। मेकेनिक भेजकर जल्द बस को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें