फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-चांजू रूट पर पांच माह बाद चली बस

Tue, 04 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के चंबा-चांजू रूट पर आखिरकार पांच माह बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा बहाल हो गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बस सेवा आरंभ होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों की मानें तो सरकारी बस बंद होने से उन्हें 3,000 रुपये निजी टैक्सी चालकों का अदा करके जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा था। ऐसे में उनकी परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। सोमवार को अचानक सरकारी बस निर्धारित रूट पर आने से लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन

आखिरकार पांच माह बाद उन्हें इस रूट पर बस देखने मिली। ग्रामीणों खेमराज, देव कुमार, हरि राम, योगेश कुमार, तेज सिंह और राम दयाल का कहना है कि दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम प्रबंधन ने हरकत में आकर बस सेवा को बहाल करवा दिया। कहा कि उन्हें इस रूट पर बस शुरू होने की उम्मीद नहीं थी लेकिन बस सेवा आरंभ होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बस सेवा शुरू होने से ग्राम पंचायत चांजू, चरड़ा देहरा, देहरोग और टिकरीगढ़ की 25,000 की आबादी ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि अब महिलाओं को सरकारी बस का लाभ मिलेगा। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि सोमवार को चंबा-चांजू रूट पर बस सेवा शुरू करवा दी गई है। कहा कि शेष रूटों पर जल्द बस सेवा बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें