चंबा। चंबा से धर्मपुर वाया टांडा रूट पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कर दी गई है। सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि लोगों चिरलंबित चली आ रही मांग को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण चंबा से धर्मपुर वाया टांडा रूट पर बस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब इस रूट को बहाल कर दिया गया है। बस रूट के सुचारु होने से लोगों को विशेषकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा जाने वाले मरीजों सहित अन्य लोगों को परिवहन निगम की बस सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह बस 7:30 बजे चंबा से बाया जोत चुवाड़ी, नूरपुर, पालमपुर वाया टांडा होकर धर्मपुर और अगले दिन निगम की बस प्रात: 5:30 बजे धर्मपुर से चंबा के लिए रवाना होगी।