फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा से लूणा तक बस सेवा शुरू, तीन दिन में भरमौर तक बहाल होगी सुविधा

विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट एनएच बहाल होने के बाद अपने वाहनों को वापिस लेकर जातेम​णिमहेश श्रद्धालू।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर नेशनल हाईवे पर लोगों को लूणा तक बस सेवा मिलना शुरू हो गई है और तीन दिन में भरमौर तक बस सेवा बहाल होने की उम्मीद है। पहले यह सेवा धरवाला तक ही मिल पा रही थी, लेकिन एनएच प्राधिकरण ने तंग हिस्सों को चौड़ा कर बस को निकालने का प्रबंध कर दिया है। अब यात्रियों को चंबा से 40 किलोमीटर लूणा तक बस में सफर करने की सुविधा मिल रही है। इससे भरमौर क्षेत्र की 50 फीसदी आबादी को राहत मिली है। हालांकि लूणा से आगे का सफर यात्रियों को छोटे वाहनों में तय करना पड़ रहा है। दुर्गेठी और खड़ामुख के पास सड़क से बसें नहीं गुजर सकती हैं। वहां पर डंगे लगाने से लेकर अन्य मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। दो सप्ताह पहले भारी बारिश के कारण एनएच यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था। छोटे वाहनों की आवाजाही चार दिन पहले आरंभ हुई थी, लेकिन अब लोगों को बस की सेवा भी मिलना शुरू हो गई है। एनएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता गगन सिंह ने बताया कि लूणा तक बस पहुंच रही है। भरमौर तक बस पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें