फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अनुपूरक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

Thu, 11 Sep 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज प्राचार्य को परीक्षा फार्म भरने की ति​थि को लेकर ज्ञापन सोंपते एनएसयूआई के कार्यकर्त
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग उठाई है कि अनुपूरक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आपदा के दौरान इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं, जिसके कारण कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। इसी संदर्भ में एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद भी अनेक विद्यार्थी आवेदन से वंचित हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को तिथि बढ़ाकर छात्रों को राहत देनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार और राजेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई गई तो बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा से बाहर रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें