फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: आयल-नकरोड़-चांजू रूट पर बस सेवा 20 दिन से बंद

Wed, 08 Feb 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। आयल-नकरोड़-चांजू मार्ग पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा 20 दिन से बंद है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीण मजबूरन निजी वाहनों में अधिक किराया चुकाकर अपने गंतव्यों तक पहुंचने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार निगम के अधिकारियों से मार्ग पर बंद बस सेवा को बहाल करवाने की मांग की गई बावजूद इसके अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से बंद बस सेवा दोबारा आरंभ करने की मांग की है।
ग्रामीणों राज कुमार सुरेश कुमार, रमन कुमार, विजय कुमार, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार और विकास कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए इस मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस सेवा काफी लाभप्रद रही लेकिन अकारण ही बस सेवा को बंद कर दिया गया। बताया कि यह बस आयल से सुबह आठ बजे चलती थी जिससे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलती थी। बावजूद इसके बस सेवा का बंद होना ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के कार्यवाहक आरएम साहिल कपूर ने बताया कि जिले में मौसम खराब रहने के कारण बस सेवा को बंद किया गया है। कहा कि जैसे ही मौसम ठीक होता है, बस सेवा को पुन: बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें