फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रियों के लिए चंबा से डोडा के लिए दौड़ी बस

Wed, 26 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। चंबा डिपो ने डोडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सुबह छह बजे चंबा से रवाना होगी।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में चंबा से डोडा के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब श्रद्धालुओं को इस रूट पर आवाजाही के लिए अतिरिक्त साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जेएंडके की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू किए जाने के बाद अब चंबा डिपो ने भी पहल करते हुए चंबा से डोडा के लिए नियमित बस दौड़ा दी है। इससे यात्रा सीजन में चंबा और जम्मू-कश्मीर के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि डोडा के लिए बस चल पड़ी है। यह बस अब नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें