फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए रहेगी बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खुलने के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए एचआरटीसी ने विशेष बस सुविधा शुरू की है। प्रशासन ने भी यातायात, पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि भरमौर से कुगति के लिए नियमित बस सेवाओं के साथ-साथ 13 और 14 अप्रैल को विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


नियमित बस सेवा (भरमौर से कुगति):
प्रातः 10:20 बजे भरमौर से प्रस्थान, 11:30 बजे कुगति पहुंचेगी
दोपहर 12 बजे कुगति से वापसी, 1:00 बजे भरमौर पहुंचेगी
1:30 बजे भरमौर से प्रस्थान, 2:30 बजे कुगति पहुंचेगी
3:30 बजे कुगति से प्रस्थान, 5:20 बजे भरमौर पहुंचेगी
4:20 बजे भरमौर से प्रस्थान, 06:20 बजे कुगति पहुंचेगी
रात्रि ठहराव कुगति में, अगली सुबह 08:30 बजे वापसी
..............................................
13 अप्रैल के लिए विशेष बस सेवा:-

09:00 बजे भरमौर से प्रस्थान
11:00 बजे कुगति से वापसी
12:00 बजे भरमौर से प्रस्थान
02:00 बजे कुगति से वापसी
03:30 बजे भरमौर से प्रस्थान
05:00 बजे कुगति से वापसी
..............................................
14 अप्रैल के लिए विशेष बस सेवा:
6 बजे और 7:30 बजे भरमौर से प्रस्थान
12 बजे और एक बजे कुगति से वापसी
3 बजे भरमौर से प्रस्थान
4:30 बजे कुगति से वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें