फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लचोड़ी में रास्ते में हांफी बस, तीन घंटे फंसे रहे यात्री

Mon, 23 Nov 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भंजराडू-टांडा रूट की बस लचोड़ीके पास खराब खड़ी। संवाद
विज्ञापन
भंजराडू से टांडा जा रही बस में आई तकनीकी खराबी, पटवारी भर्ती परीक्षा देने निकले अभ्यर्थी हुए परेशान
विज्ञापन

बस में हर महीने पांच बार खराबी आने का यात्रियों का दावा, वैकल्पिक बस न मिलने से बढ़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के भंजराड़ू से सोमवार सुबह टांडा के लिए निकली एचआरटीसी की बस लचोड़ी पुल के समीप खराब हो गई। सुबह पांच बजे रवाना हुई बस करीब आठ बजे रास्ते में ही खड़ी हो गई।
इसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिन्हें करीब तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। बस में सबसे अधिक दिक्कत पटवारी भर्ती परीक्षा देने कांगड़ा जा रहे अभ्यर्थियों और उपचार के लिए निकले मरीजों को हुई।
विज्ञापन

अभ्यर्थी अमित कुमार, किशन चंद और संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना था, लेकिन बस खराब होने से उनका पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। वहीं, उपचार के लिए जा रहे अमी चंद, होशियारा राम और प्रमोद कुमार को भी अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। यात्रियों के अनुसार बस खराब होने के बाद काफी देर तक कोई वैकल्पिक बस मौके पर नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने निजी वाहनों से आगे का सफर तय किया, जबकि अन्य बस ठीक होने का इंतजार करते रहे।
यात्रियों का कहना है कि चुराह जैसे दुर्गम क्षेत्र में निगम की बसों पर बड़ी आबादी निर्भर है। यह बस करीब 15 साल पुरानी है और हर महीने लगभग पांच बार खराब हो जाती है। पुरानी बसों को लंबे रूटों पर भेजने से यात्रियों को आए दिन ऐसी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने निगम प्रबंधन से बसों की नियमित तकनीकी जांच करवाने और रास्ते में खराबी आने पर तुरंत वैकल्पिक बस उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक चुराह की 53 पंचायतों के अलावा सलूणी क्षेत्र के यात्री भी इस रूट की बस सेवा पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में सुबह के समय बस सेवा बाधित होने से विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बस में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें