फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल भवन के मरम्मत के लिए मांगा बजट, पंचायत प्रधान पर टाइलें खरीदने का आरोप

Wed, 30 Oct 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की खस्ताहाल प्राथमिक  पाठशाला ककला। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। गिरने के कगार पर पहुंच गई स्कूल भवन की छत की मरम्मत के लिए मिले बजट से प्रधान पर मैदान के टाइलें खरीदने का आरोप है। ये टाइलें मैदान में डाली जानी हैं।
विज्ञापन

स्कूल का पैसा दूसरी जगह खर्च करने पर बच्चों के अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान की शिकायत खंड विकास अधिकारी मैहला से कर दी है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककला की छत जर्जर हो चुकी है। बारिश होने पर छप से पानी टपकने लगता है। इतना ही नहीं, छत से सीमेंट के टुकड़े भी गिरते रहते हैं। इसके चलते स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने स्कूल भवन छत की मरम्मत करवाने के लिए सदर के विधायक और जिला प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर दिए। उपायुक्त ने स्कूल भवन की मरम्मत के लिए दो लाख की धनराशि पंचायत को स्वीकृत की। पंचायत ने छत की मरम्मत करवाने के बजाय मैदान में टाइलें डालने का निर्णय लिया। ग्रामीणों को सूचित किए बिना टाइलें भी खरीद लीं। लोगों ने खंड विकास अधिकारी से इस मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति प्राथमिक पाठशाला ककला की अध्यक्ष अंकिता, वार्ड सदस्य रजनी देवी, नेको राम, संजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह और बेबी ने बताया कि स्कूल भवन की छत की मरम्मत होना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि टाइलें डालने के बजाय छत की मरम्मत करवाई जाए। उधर, खंड विकास अधिकारी मैहला रमनवीर चौहान ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें