फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर तीन लोगों ने जमकर पीटा व्यक्ति, तोड़ दी टांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूूूणी (चंबा)। मामूली कहासुनी को लेकर हुई मारपीट में तीन लोगों ने एक व्यक्ति की टांग तोड़ दी। इसको लेकर पीड़ित ने किहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। दीपराज निवासी सूई पंचायत डियुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके गांव के तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। इसकी वजह से उसकी टांग पर चोट लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसका किहार अस्पताल में मेडिकल करवाया, जहां से उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बुधवार को विशेषज्ञों ने उसकी टांग में फ्रेक्चर होने की बात कही। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 325, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सलूूूणी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें