फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेही सहित आधा दर्जन गांव सड़क सुविधा से अछूते

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जांघी पंचायत के ब्रेही सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के बाशिंदे आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। कहने को तो इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व काम भी आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद अचानक कार्य बंद हो गया। इसके बाद से लेकर अभी तक कार्य अधर में लटका है। सड़क निर्माण के चलते की जाने वाली खुदाई से पैदल गुजरने वाला रास्ता भी खस्ताहाल हो गया है।
लिहाजा, बारिश और बरसात के दिनों में रास्ते पर पत्थर गिरते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और अधिकारियों से मांग की कि प्राथमिकता के आधार पर ब्रेही गांव के लिए सड़क का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि एक तरफ जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत जांघी का ब्रेही गांव सड़क सुविधा से भी अछूता है। सड़क नहीं होने से क्षेत्र की दो हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की मानें तो वे कई बार अधिकारियों से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक उनकी समस्या जस की तस ही बनी हुई है। इसका खामियाजा लोगों को ही उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीण चतर सिंह, दिनेश कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, कमलेश कुमार, रविंद्र कुमार, योगराज और प्रताप चंद ने बताया कि गांव में कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे पीठ पर या पालकी पर उठाकर दो किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है।
ऐसे में कई बार तो मरीज अस्पताल तक पहुंचने से पहले दम तक तोड़ देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनावों के दौरान ही नेता गांव का ही रुख करते हैं। मगर चुनाव जीतने के बाद ग्रामीणों की समस्या को भूल जाते हैं।
जिप सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर 500 मीटर सड़क का कार्य करवाया है। अब नाबार्ड केे तहत तीन करोड़ की राशि खर्च कर सड़क निर्माण करवाया जाएगा। इसके तहत बाकायदा टेंडर भी हो चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें