चंबा सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते श्रधालू।संवाद
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा अनिल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जीवन में भक्ति की शुरुआत ही ब्रह्मज्ञान के बाद होती है।
जब सद्गुरु की कृपा से जिज्ञासु को ब्रह्म ज्ञान हासिल हो जाता है तो उसके जीवन में भक्ति की शुरुआत वहीं से हो जाती है। फिर भक्ति और मजबूत करने के लिए नित्यप्रति संतों का संग करें सत्संग में आकर अच्छे गुणों को श्रवण करें। आध्यात्मिक जड़ों को और मजबूत किया करें। सत्संग के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें निरंकारी अनुयायियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद