गांव ढबोला में रविवार सुबह एक युवक ने लगती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को उपचार के लिए चंबा अस्पताल में दाखिल किया गया है। जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र तिलक सिंह निवासी गांव ढबोला डाकघर पलूंही ने रविवार सुबह गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए चंबा अस्पताल ले गए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ जीआर कौशल ने बताया कि रविवार सुबह जहरीला पदार्थ निगलने वाले युवक को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है। चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। युवक की हालत खतरे से बाहर है।