गलत दवाई खाने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित ठाकुर पुत्र राजिंद्र निवासी गांव कालो डाकघर कियाणी ने मंगलवार शाम के समय गलत दवाई खा ली जिसके कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। खराब तबीयत को देखते हुए मोहित के परिजन उसे चंबा अस्पताल लेकर आये जहां पर डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन दवाई का असर शरीर में पूरी तरह फैल चुका था। इसके कारण युवक की मौत हो गई।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम के समय एक युवक के गलत दवाई खाने का मामला सामने आया था, जिसको लेकर अस्पताल में पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसके सिर में जोर से दर्द हो रहा था।
दर्द से राहत पाने के लिए उसने गलती से दवाई खा ली। इससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। युवक के परिजन उसे चंबा अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद युवक नहीं बच पाया और मंगलवार रात के समय उसकी मृत्यु हो गई।
एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवार शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।