फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी के बीचोबीच फंसे दोनों लोग सुरक्षित निकाले

Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। रावी के एक किनारे जीप के साथ और दूसरे किनारे पेड़ के साथ रस्सियां बांधकर नेपाली मूल के दोनों लोगाें को सुरक्षित निकाल लिया गया। भरमौर के उपमंडलाधिकारी की अगुवाई में शुक्रवार देररात रावी के बीचोबीच फंसे दो लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसमें आखिरकार टीम को सफलता मिली।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते होली तहसील के तहत आती विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं का सामान बहकर रावी के किनारों पर जमा हो गया है। ऐसे में अब लोहे के सामान को कबाड़ के रूप में एकत्रित करने के लिए लोग नदी में उतरने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार शाम के समय दो नेपाली मूल के व्यक्ति कबाड़ एकत्रित करने के लिए रावी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक चले गए। अचानक से रावी का जल प्रवाह बढ़ने से दोनों व्यक्ति नदी के बीचोबीच फंस गए। इस दौरान किसी व्यक्ति की निगाह उन पर नहीं पड़ी। नतीजतन, वीरवार की रात दोनों लोगों को रावी नदी के बीच ही गुजारनी पड़ी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से रावी में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया गया लेकिन देरशाम तक टीम को कोई भी सफलता नहीं मिल पाई। देरशाम पर्वतारोहण संस्थान भरमौर के प्रशिक्षित लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे एसडीएम की अगुवाई में एक से दूसरे किनारे में रस्सियां पहुंचाई गईं। एक तरफ पेड़ और दूसरी ओर जीप से रस्सियों को बांधा गया। इसके बाद पर्वतारोहण संस्थान का प्रशिक्षित सदस्य रस्सियों के सहारे रावी के दूसरे किनारे फंसे लोगों तक पहुंचा। इसके बाद उन्हें एक-एक कर एक छोर से दूसरे छोर पर सुरक्षित पहुंचाया गया। एसडीएम कुलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देररात रावी के किनारे फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें