फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी राज्य में आंतकी पकड़े जाने के बाद जिला में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य में आतंकी पकड़े जाने के बाद जिला में अलर्ट
विज्ञापन

सीमा पर तैनात जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश जारी
बिना पास बाहरी राज्यों के लोगों को नहीं मिलगा प्रवेश: एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा । पड़ोसी राज्य में पंजाब में असले के साथ दो आतंकियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद जिला में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरहद पर निरीक्षण करने वाले पुलिस जवानों की टोली में एक जवान अब बंदूक के साथ रहेेगा। कुल मिलाकर पुलिस विभाग की ओर से सीमाओं पर तैनात जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं तो वहीं, बाहरी राज्यों से बिना पास के किसी भी व्यक्ति को जिला की सीमा में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है। कुल मिलाकर पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।
जिला चंबा के चुराह, तीसा, सलूणी के अधीन आता 60 किलोमीटर का परिक्षेत्र जम्मू-कश्मीर के साथ सटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर से सटे जिला की सीमाओं पर चौकसी का जिम्मा जवानों की ओर से बखूबी निभाया जा रहा है। ऐसे में पंजाब में दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस विभाग की ओर से जिला चंबा में चौकसी को बढ़ाते हुए बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में भी आतंकियों ने कालावन और सतरूंडी में कार्य करने वाले 35 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आईटीबीपी को सरहदों की निगरानी के लिए तैनात किया गया था। आईटीबीपी जवानों की तैनाती के बाद जिले की सरहद पर आतंकियों की निगाह तक धरने की हिम्मत नहीं पड़ी। बहरहाल, वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से सरहदों की निगरानी की जा रही है। पंजाब में आतंकियों के धरे जाने के बाद अब जिला में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

थानों, चौकियों में अलर्ट जारी
एएसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि जिला के बॉर्डर सहित थानों, चौकियों में अलर्ट जारी किया गया है। कहा कि सरहद का निरीक्षण करने वाले जवानों में बंदूक के साथ जवान मौजूद रहेगा। कहा कि बाहरी राज्य से आने वाले लोगों को बिना पास सीमा में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है। साथ ही वाहनों की चेकिंग के अलावा लोगों की भी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें