फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म

विज्ञापन
चंबा के मेडिकल कॉलेज में बच्चे का कोरोना सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो चुका है। एक तरफ सरकार जहां संस्थानों को बंद करने में लगी हुई वहीं कोरोना महामारी से जनता को बचाने के लिए सबसे जरूरी बूस्टर डोज का प्रबंध करने में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका प्रमाण स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों में देेखने पर मिल सकता है क्योंकि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो चुका है। जो लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंच रहे हैं, उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्य सरकार को बूस्टर जिले में डोज उपलब्ध करवाने के लिए अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से जिले को बूस्टर डोज का स्टॉक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बूस्टर डोज खत्म हो चुकी है। अब सरकार कंपनी से डोज उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करने में जुटी है लेकिन कोरोना संक्रमण के फैल रहे खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से अभी तक सकारात्मक निर्णय देखने को नहीं मिले हैं।
जिले में मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही थी लेकिन अब विभाग के पास इसका स्टॉक खत्म हो चुका है। जो भी लोग स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंच रहे हैं उन्हें यह कहकर वापस भेजा जा रहा है कि स्टॉक खत्म हो चुका है। कहा जा रहा है कि जल्द स्टॉक चंबा पहुंच जाएगा और उसके बाद उन्हें बूस्टर डोज लगवाने के लिए बुला लिया जाएगा। यह स्टॉक कब तक आएगा इसको लेकर विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जिले में बूस्टर डोज का स्टॉक खत्म हो चुका है। राज्य सरकार को 50,000 बूस्टर डोज उपलब्ध करवाने की मांग भेजी गई है। इसकी आपूर्ति होते ही लोगों को बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. शैल्जा सूर्या, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें