फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में हिमपात, कई जगह बिजली गुल

विज्ञापन
चंबा के पांगी में ताजा बर्फबारी के दौरान का नजारा।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वीरवार को दोपहर के समय पांगी घाटी में अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। किलाड़ मुख्यालय से लेकर अन्य दूरदराज की पंचायतों में तीन से दस सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। इससे पूरी घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर होने से लोग अपने घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन

वहीं बिजली की आपूर्ति भी क्षेत्र की नौ पंचायतों में गुल हो गई। बिजली की आपूर्ति बंद पड़ जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए बोर्ड के कर्मचारी जुटे रहे। किलाड़ मुख्यालय और घाटी में जहां तीन से चार इंच बर्फबारी हुई तो वहीं पांगी घाटी के साच पास पर एक फुट ताजा हिमपात हुआ। साच पास मार्ग यातायात के लिए दो माह पहले ही बंद हो चुका है।
ऐसे में घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही करने के लिए वाया जम्मू कश्मीर होकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में पांगी घाटी बर्फबारी से लकलक हो चुकी है। वहीं जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची पहाड़ियों पर भी वीरवार को हिमपात हुआ। मणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुपा, तुंदा, घटौर, क्वारसी में दो से तीन इंच की बर्फबारी हुई है। इससे निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने भी विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

किलाड़, करेल, हुडान, करयूनी, करियास, धरवास, लुज, सुराल और कुफा में बिजली की आपूर्ति दोपहर से बंद पड़ गई। बिजली की आपूर्ति बंद होने से लोगों विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से ही घरों में दुबकने को विवश दिखे।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने का आग्रह किया है। कहा कि जिले में व्यवस्था को कायम रखने के लिए विभागीय अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -दुनी चंद राणा, उपायुक्त चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें