फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, वाहन पर नियंत्रण हटने से हुई दुर्घटना

Fri, 11 Sep 2026 08:56 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा

सार

बुधवार मध्यरात्रि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें रविंदर कुमार (39) और विशाल कुमार (32) की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दिनका घार (चलेड़ घार) के पास बुधवार मध्यरात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रविंदर कुमार (39) पुत्र मचला राम निवासी भरमौर और विशाल कुमार (32) पुत्र करनैल सिंह निवासी गौसन, भरमौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविंदर कुमार बोलेरो टैक्सी नंबर एचपी-01सी-3250 में विशाल कुमार के साथ लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे। मध्यरात्रि के बाद दोनों वाहन लेकर भरमौर लौट रहे थे। दिनका घार के समीप पहुंचते ही बोलेरो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।



 

काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन पर संपर्क न होने पर परिजनों और परिचितों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दिनका घार के पास बोलेरो खाई में दुर्घटनाग्रस्त मिली। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों की मदद से दोनों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को शवगृह में रखवाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। शुक्रवार दोपहर पैतृक श्मशानघाट पर दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहसीलदार तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें