फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 13 दिन से लापता व्यक्ति कानाली में गली-सड़ी हालत में मिला शव

Thu, 16 Apr 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने तन पर पहने कपड़ों और पैरों के जूतों से की शिनाख्त
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया शव

संवाद न्यूज एजेंसी

डलहौजी (चंबा)। सदर बाजार डलहौजी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के पीछे बनी नाली में व्यक्ति का गला सड़ा शव दिखाई दिया।
घर में रहने वाले परिवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को वहां से निकाला। पहचान करने के लिए डलहौजी से लापता व्यक्ति की पत्नी और बेटे को बुलाया गया। इन्होंने शव के तन पर पहने कपड़े और जूतों से पहचान की। नीलकमल उर्फ मिट्ठू 37 पुत्र योगराज निवासी वार्ड नंबर -04 सदर बाजार तीन अप्रैल को अपने घर से अचानक लापता हो गया था। तलाश के लिए पत्नी गीता ने पुलिस थाना डलहौजी में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। ऐसे में पति का 13 दिन बाद शव मिलने पर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिवार ने इसे हादसा करार देते हुए किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया। शव की शिनाख्त करवाने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि व्यक्ति की मौत 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें