फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कलपुर्जे न होने से मरम्मत के इंतजार में खड़ीं 12 बसें

Wed, 27 Mar 2024 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कलपुर्जे न होने से मरम्मत के इंतजार में खड़ीं 12 बसें
विज्ञापन

वर्कशाप में पिछले कई दिन से खड़ी हैं ये बसें, निगम का दावा- कलपुर्जों की भेजी मांग
लोग बोले- जल्द मरम्मत कर बंद किए गए स्थानीय रूटों पर चलाई जाएं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कलपुर्जे न होने के कारण चंबा डिपो में 12 एचआरटीसी बसें खराब पड़ी हैं। ये बसें पिछले कई दिन से वर्कशाप में खड़ी हैं। कलपुर्जे नहीं होने के कारण इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर, स्थानी लोगों का कहना है कि जिले के कई ऐसे रूट हैं, जिनमें बसें नहीं दौड़ रही हैं। बसों की कमी का हवाला देकर परिवहन निगम ने इन रूटों को बंद कर दिया है। इन रूटों पर बसें न चलने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि खराब पड़ी बसों की जल्द मरम्मत की जाए और इन बसों को बंद किए गए रूटों पर भेजा जाए, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।
गौर रहे कि चंबा डिपो में लगभग 187 सरकारी बसें हैं। इनमें लगभग 20 बसें लंबे रूट पर चलती हैं। शेष बसें लोकल रूटों पर चलाई जाती हैं। इनमें से 12 बसें मरम्मत के इंतजारन में वर्कशॉप में खड़ी हैं, लेकिन निगम प्रबंधन के पास कलपुर्जों की कमी है। हालांकि, परिवहन निगम ने स्पेयर पार्ट सहित बसों की मरम्मत संबंधी सामान की मांग भेजी है, लेकिन अभी तक सामान नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि कलपुर्जों की मांग भेजी गई है। जैसे ही सामान डिपो में पहुंचेगा, बसाें की मरम्मत कर इन्हें विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें