फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुत्ते के भौंकने पर दो परिवारों के बीच खूनी झड़प, पांच घायल, दो टांडा रेफर

Sat, 29 Aug 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बरौर गांव में हुई वारदात में एक-दूसरे पर पत्थरों और डंडों से किया हमला
विज्ञापन

पुलिस में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज, मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा घायलों का इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सदर विधानसभा क्षेत्र के बरौर गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद शुक्रवार रात को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पड़ोसी परिवारों के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई।
दोनों पक्षों ने इस दौरान एक-दूसरे पर पत्थरों और डंडों से हमला करने के आरोप लगाए। घटना में दोनों परिवारों के पांच लोग घायल हो गए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान बलदेव और उनका बेटा सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। वहीं, रैणो देवी और नरेश कुमार का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। तरुण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के करीब सात से आठ लोग विवाद में शामिल थे। कुत्ते के भौंकने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। यह देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के साथ घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट में किन लोगों की भूमिका रही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें