फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से बेहाल जिंदगी, कई जगह ब्लैैकअाउट

Sun, 08 Jan 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिलेभर में बर्फबारी का दौर शनिवार रात को भी जारी रहा। इससे जिंदगी बेहाल है। 48 घंटे बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए है। यातायात बहाल करने की कोशिशें सिरे नहीं चढ़ पाईं। जिन इलाकों में बिजली गुल हुई है वहां बिजली बोर्ड के कर्मचारी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


भरमौर, पांगी, सलूणी व जिला मुख्यालय के दर्जनों गांवों में बिजली नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में पेयजल किल्लत भी गहराने लगी है। लोग घरों की छत पर पड़ी बर्फ को पिघलाकर पानी का इंतजाम कर रहे हैं। पेयजल को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बनी हुई है। यहां बर्फ जमने से पेयजल पाइपें ठंड की वजह से जाम हो गई हैं और नलों में पानी नहीं आ रहा है।

डलहौजी-खजियार के बीच मार्ग बंद होने की वजह से खजियार में पर्यटन व्यवसाय चौपट हो गया है। यहां कारोबारी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। खजियार में भारी बर्फबारी हुई है लेकिन यह नजारा देखने के लिए चंबा या डलहौजी से पर्यटक खजियार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रविवार को छुट्टी के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को खोलने की कोशिश लगातार दूसरे दिन भी जारी रखी।
विज्ञापन

...
चंबा में बर्फबारी से आधा दर्जन मार्ग बाधित 
चंबा में इस समय आधा दर्जन के करीब मार्ग बर्फबारी की वजह से बाधित हैं। इनमें चंबा-जोत-चुवाड़ी, चंबा-खजियार-डलहौजी, चंबा-भरमौर, खड़ामुख-होली, सलूणी-लंगेरा, चंबा-झुमहार शामिल हैं। इन मार्गों के बाधित होने से जिला की करीब 70 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। चंबा-भरमौर मार्ग पर निगम की बसें खड़ामुख से लौट रही हैं। हालांकि छोटे वाहनों में चालक रविवार को जान जोखिम में डालकर भरमौर पहुंचते रहे। भरमौर के एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सोमवार को सभी अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। इसमें मौसम के हालात पर चर्चा व समीक्षा की जाएगी। 
...
किसी भी हालात से निपटने में सक्षम हैं : उपायुक्त 
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि प्रशासन मौसम पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल पूरी स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को घरों से बेवजह बाहर न निकलने की पहले ही हिदायत जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें