फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंत्री जगत नेगी के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला फूंकने की कोशिश

Mon, 23 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छीना पुतला, कार्यकर्ताओं ने बचे हुए हिस्से जलाकर की नारेबाजी
विज्ञापन

नेक सिंह ठाकुर बोले- सेना पर टिप्पणी के लिए मंत्री सार्वजनिक रूप से मांगें माफी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने चंबा में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
पुतले को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक खींचतान हुई। पुलिस के पुतला छीनने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसके बचे हुए हिस्से जलाकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश सचिव नेक सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्री ने बयान दिया था कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। सेना देश की आन-बान और शान है और उसके सम्मान से जुड़े विषयों पर जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिए।
विज्ञापन

नेक सिंह ठाकुर ने मांग की कि मंत्री जगत सिंह नेगी भारतीय सेना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर भाजयुमो आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने मंत्री पर इससे पहले भी देश की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें