फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांगों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी

Sat, 11 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारात्मक कदम न उठाने पर दी आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। मिनी सचिवालय किलाड़ के बाहर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पांगी कॉलेज में बंद किए विज्ञान और वाणिज्य संकायों की बहाली को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। जब तक सरकार इस संबंध में अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं करती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने बताया कि आवासी आयुक्त पांगी लगातार आंदोलनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कुछ मांगों पर कार्रवाई भी शुरू की गई है। इनमें किलाड़-सेचूनाला दोपहर बस सेवा, किलाड़-हिलौर बस सेवा, किलाड़-हुड़ान दोपहर बस सेवा शुरू करना और किलाड़ माल रोड पर बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य शामिल है। बावजूद इसके बिजली आपूर्ति सहित अन्य प्रमुख समस्याएं अभी भी जस की तस हैं।
विज्ञापन

मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि घाटी की मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष मांगें उठाई गईं लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर भाजपा भूख हड़ताल और आमरण अनशन का रास्ता भी अपनाएगी। साथ ही सरकार से पांगी घाटी की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें