फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जनजातीय क्षेत्र पांगी की उपेक्षा पर भाजपा मुखर

Sat, 20 Jun 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शुरू होगा क्रमिक अनशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की विभिन्न समस्याओं और कथित सरकारी उपेक्षा को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
भाजपा मंडल पांगी के महामंत्री एवं बीडीसी सदस्य शक्ति ठाकुरवान ने कहा कि यदि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान पांच दिन के भीतर नहीं किया तो भाजपा क्रमिक अनशन शुरू करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनजातीय क्षेत्र पांगी की लगातार अनदेखी कर रही है। उनका कहना था कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार न देकर पूर्व प्रतिनिधियों को अतिरिक्त शक्तियां देना जनादेश का अपमान है। पांगी घाटी पिछले करीब दो माह से बिजली संकट का सामना कर रही है। कई क्षेत्रों में पिछले डेढ़ माह से नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांगी में विज्ञान और वाणिज्य संकायों को बंद किए जाने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) के बजट में कटौती कर जनजातीय क्षेत्र के विकास की गति को बाधित किया जा रहा है। भाजपा नेता ने मांग की कि विभिन्न विभागों में कार्यरत दिहाड़ीदार कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए। सरकारी विभागों में खाली पदों को भरा जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के राशन गोदामों की स्थिति भी चिंताजनक है।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई और कहा कि घाटी में बीएसएनएल और जियो की संचार सेवाएं भी लंबे समय से बाधित और खराब स्थिति में हैं। शक्ति ठाकुरवान ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की इन समस्याओं का समाधान अगले पांच दिनों के भीतर नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता क्रमिक अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें