फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में भाजपाइयों का क्रमिक अनशन 5वें दिन भी जारी

Fri, 10 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में धरने पर बैठे लोग।संवाद
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश राणा के नेतृत्व में पांच दिन से कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। घाटी की मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष मांग उठाई गई लेकिन किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो भाजपा आंदोलन को तेज करेगी। भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ता आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा ने सरकार से पांगी घाटी की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें