चंबा के भरमौर पंचायत समिति में चुनकर आऐ समिति सदस्यों के साथ बैठक के दौरान जिला भाजपा प्रभारी श
भरमौर (चंबा)। भरमौर पंचायत समिति में चुनकर आए नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ जिला भाजपा प्रभारी शिशु धर्मा ने बैठक की। इस दौरान पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए समन्वय चर्चा की गई।
इस चर्चा में विधायक डॉक्टर जनक राज भी मौजूद रहे। भरमौर पंचायत समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें 13 सदस्य इस बार भाजपा की विचारधारा से जुडे़ हैं। इस बार यह पहली बार पंचायत समिति के परिणाम में देखने को मिला है एक पार्टी की विचार धारा के सदस्यों को जनता ने चुना है। अधिकतर सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं। इस पूर्व विधायक जिया लाल, पूर्व खणी जिला वार्ड सदस्य अनिल ढकोग, चौरासी भाजपा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष अंग्रेज कपूर, होली भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक राजपूत समेत पार्टी के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद