फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गोबर-दूध की बोतलें लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ निकाली रैली

Fri, 09 Oct 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में रैली निकाल गोबर और  दूध की बातलों के साथ प्रदर्शन करते प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिं
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड से चौगान नंबर पांच तक प्रदर्शन, गारंटियां पूरी न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

जय सिंह बोले- चंबा से शुरू होगा कांग्रेस सरकार की विदाई का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर भाजपा ने चंबा में प्रदर्शन कर रोष जताया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोबर और दूध की बोतलें लेकर रैली निकाली।
टैक्सी स्टैंड से शुरू हुई रैली चौगान नंबर पांच तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने दो रुपये किलो गोबर खरीदने और 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीदने के वादे पूरे करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दस गारंटियों के सहारे सत्ता में आई, लेकिन अब तक कई वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि किसानों से 100 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदने और गोबर खरीद योजना शुरू करने का भरोसा दिया गया था, मगर किसानों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की गारंटी पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, चंबा में कई महिलाओं के आवेदन निरस्त होने से उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया।
भाजपा नेता ने मेडिकल कॉलेज चंबा के सरोल परिसर में स्टाफ और फर्नीचर की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। साथ ही बेरोजगार युवाओं को स्थायी रोजगार नहीं मिलने और साहो में उपतहसील खोलने की घोषणा के बावजूद बजट उपलब्ध न करवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जय सिंह ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से किसान और आम जनता निराश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं और अधूरे वादों को जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें