फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी पंचायत समिति पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का कब्जा

Wed, 30 Sep 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मंगलवार को मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में हुए चुनाव में कोठी (करयुणी) पंचायत के भाजपा समर्थित शक्ति कुमार को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सेचु पंचायत के मान सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
दोनों पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के निर्वाचित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। एसडीएम अमनदीप सिंह ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पंचायत समिति के प्रभावी संचालन के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति की जिम्मेदारी को नियमों के अनुरूप निभाते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रावधानों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें