छोटी माली के विजेता बने बाथरी के अजय, मिला 7200 रुपये इनाम
11000 और 7100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किए पहलवान
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। उपमंडल के तलाई मैदान पर छिंज मेले का आयोजन किया गया। जियूंता वार्ड जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बलेरा पंचायत के उपप्रधान मंजीत भारद्वाज और पवन ठाकुर भी मौजूद रहे।
पठानकोट के बिट्टू पहलवान ने पठानकोट के ही सैफ अली को हराकर बड़ी माली अपने नाम की। उन्हें 11000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली बाथरी के अजय ने जोंटा के काका को हराकर अपने नाम की। छोटी माली के विजेता को 7100 रुपये की राशि दी गई। मुख्यातिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम हैं। आने वाली पीढ़ी इसे आगे ले जा रही है। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला कमेटी को 11000 रुपये देने की घोषणा की। पवन ठाकुर ने भी अपनी तरफ से मेले में पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित ढोली की टीम को प्रायोजित किया। ये पंजाब से बुलाए थे। मनजीत भारद्वाज ने भी अपनी तरफ से 3100 रुपये का सहयोग दिया। भित निवासी सुनील शर्मा ने अपनी तरफ से 7100 रुपये का सहयोग दिया।
इस अवसर पर मदन लाल कमेटी प्रधान कुलदीप, संयोजक रणजीत शर्मा, रमेश, सोम दत्त, कांशी राम, काका राम सुनील कुमार किशोरी लाल, मनीष कुमार अमर सिंह, राम लाल, सोनू कुमार, नरेंद्र कुमार, केवल कुमार, भीम सेन आदि कमेटी सदस्य उपस्थित थे।