फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बायोप्सी और कोगुलेशन टेस्ट आठ माह से बंद, मरीजों पर 1200 रुपये का बोझ

Sat, 31 Oct 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी लैबों में जांच करवाने को मजबूर मरीज, मेडिकल कॉलेज की मशीन खराब होने से ठप पड़ी सुविधा
विज्ञापन

हर महीने 100 से अधिक ऑपरेशन, फिर भी जरूरी जांचों के लिए बाहर की दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज में बायोप्सी और कोगुलेशन प्रोफाइल टेस्ट की सुविधा आठ माह से बंद है। इन जरूरी जांचों के लिए मरीजों को निजी लैबों और दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है।
सरकारी लैब में निशुल्क होने वाले कोगुलेशन टेस्ट के लिए निजी संस्थानों में करीब 1200 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि बायोप्सी के नमूने जांच के लिए बाहरी जिलों या राज्यों में भेजने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों पर इलाज के खर्च के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में बायोप्सी जांच करने वाली मशीन खराब होने के कारण यह सुविधा बंद हुई है। इस जांच के लिए चिकित्सक की मौजूदगी भी जरूरी होती है। वहीं, कोगुलेशन प्रोफाइल टेस्ट से खून के थक्का जमने की क्षमता का पता चलता है। ऑपरेशन से पहले यह जांच आवश्यक होती है। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि दोनों टेस्ट शुरू करवाने के लिए प्रबंधन प्रयास कर रहा है। खराब मशीन को ठीक करवाया जाएगा।

हर महीने 100 से अधिक ऑपरेशन
मेडिकल कॉलेज में हर सप्ताह करीब 20 ऑपरेशन होते हैं। महीने में इनकी संख्या 100 से अधिक पहुंच जाती है। इसके अलावा रोजाना 800 से 1000 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी जाती है। ऐसे में दोनों जांचों की सुविधा बंद होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पौने छह लाख की आबादी है निर्भर
तीमारदार हंसराज, जय सिंह, गुरमीत सिंह, योगराज, मनोज कुमार, तिलक राज और महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की करीब पौने छह लाख आबादी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से दोनों जांचों की सुविधा जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें