चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल।संवाद
चंबा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव बिंदल पहली बार चंबा दौरे पर पहुंचे। भद्रम स्थित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सीएल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ब्लॉक पंचायत सदस्यों की कार्यशाला, जिला प्रदर्शनी में भाग लिया। भाजपा जिला, मंडलों, मोर्चों की नवनियुक्ति कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं को लोस चुनाव 2024 के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के कार्यों से जनता अब ऊब चुकी है। लोस चुनाव के लिए हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को मजबूत होना होगा। जन-जन तक कांग्रेस की दमनकारी नीतियों बारे अवगत करवाना होगा। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों समेत भाजपा विधायक डॉ. जनकराज, हंसराज, डीएस ठाकुर, समेत जय सिंह, जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, पवन नैयर, पूजा ठाकुर समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे। संवाद