फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लावारिश मवेशी को बचाते बाइक सवार गंभीर घायल, टांडा रेफर

Sat, 10 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-पठानकोट मार्ग पर सुंदली चौक के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घायल विशाल कुमार पुत्र अनिल कुमार गांव कुठेड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार शाम को हुई। आस-पास खड़े लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को टांडा रेफर कर दिया है। बाइक चालक पठानकोट से चंबा की ओर आ रहा था। सुदली चौक के पास लावारिस पशु को बचाते समय पैरापिट से टकरा गया और सड़क पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सिविल अस्पताल चुवाड़ी के एसएमओ मोहन सिंह ने कहा कि घायल को टांडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


डीएवी बनीखेत का परिणाम शत-प्रतिशत
बनीखेत (चंबा)। प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। डीएवी कॉलेज बनीखेत का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। अनामिका ने प्रथम, सलोनी टंडन ने द्वितीय और सेजल ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्राचार्य रंजू बाला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें