फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैनोला नामक जगह पर मवेशी से टकराई बाईक, 28 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर कलसूंई के समीप रैनोला नामक जगह पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर शाम पेश आया। घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

यहां से ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आशीष कुमार (28) पुत्र ओमकार गांव उदयपुर डाकघर सरू तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक उलांसा स्थित मतदान केंद्र में वोट करने के लिए सुबह गया था।
वोट करने के बाद वह शाम को वापस आ रहा था। इसी दौरान कलसूंई के समीप एक लावारिस पशु से बाइक जा टकराई। इससे युवक को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई। मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाइक हादसे में एक युवक की मौत हुई है। कहा कि पुलिस आगामी जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें