चंबा के चुवाड़ी में छिंज मेले के दौरान दाव पेच लगाते पहलवान।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल मुख्यालय में आयोजित दंगल मेले में अजनाला के भूपेंद्र पहलवान ने बड़ी माली जीती। उन्होंने प्रतिद्वंदी अनुबाड़ा के जतिन को चित किया। दूसरी माली में धूमछेड़ी के कमलजीत ने अटारी के इंद्र को हराया। तीसरी माली में आलम पठानकोट ने अमृतसर के जॉनी पहलवान को हराया। चौथी माली पर दरगेला रिंकू ने रोहतक वरि को हराया। पांचवीं माली भटियात के नवू पहलवान ने जीती। मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया दंगल में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने कमेटी की ओर से आयोजित किए जा रहे इस दंगल मेले की शुभकामनाएं दीं। छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि मेले का आयोजन सफल रहा। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद